सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए दूसरे दिन भी उमड़े राम भक्त
- पहले दिन करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, उमड़ता सैलाब देख CM योगी ने की मीटिंग
- Ram Mandir Pran Pratishtha के बाद PM Modi ने कैसे खोला था 11 दिन का उपवास, Swami Govind Dev Giri महाराज ने बताया
- Ayodhya: कहां मिलेगा ऐसा राजा, जो जनता के सुख के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दे
- Ayodhya Ram Mandir : रामलला के विग्रह को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, फिर मुर्दे क्यों नहीं चल सकते..
swami prasad maurya on pran pratistha : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पत्थर में प्राण प्रतिष्ठा करने से वह सजीव हो सकता है तो फिर मुर्दे क्यों नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि यह सब पाखंड ढ़ोंग और आडंबर है।
कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर गाजीपुर के लंका मैदान में में एक कार्यक्रम में मौर्य ने कहा कि देश में बेरोजगारी पर चर्चा ना हो इसलिए ऐसे ड्रामे का उपयोग किया जा रहा है।
सपा नेता ने कहा कि भगवान राम तो हजारों साल से पूजे जा रहे हैं। जिनकी पूजा हजारों साल से करोड़ों लोग कर रहे हैं तो उसके अंदर प्राण प्रतिष्ठा करने की जरूरत क्या है। आज सत्ता में बैठे हुए लोग अपने पाप को छुपाने के लिए इस तरह के ड्रामा का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वाकई में अगर यह धार्मिक अनुष्ठान होता तो इसमें चारों शंकराचार्य होते और देश के राष्ट्रपति आमंत्रित होने के बाद भी यहां नहीं आई। इसलिए क्योंकि वह पूर्व में हुए अपने अपमान का घूंट भूल नहीं पाई है। यह कार्यक्रम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का बनकर रह गया।
Edited by : Nrapendra Gupta
