सम्बंधित जानकारी
- जिंदा सांप के साथ करतब करता शिवभक्त कावड़िया, हैरत में पड़े लोग
- UP: बीमारी से त्रस्त हो किसान ने स्वयं को मार ली गोली, मौत
- Noida: गैंगस्टर अमित कसाना की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ीं, कॉल रिकॉर्डिंग में बड़ी साजिश का खुलासा
- UP: बांदा में नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में 9 गिरफ्तार
यूपी में दलित के कान में पेशाब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sonbhadra News : मध्यप्रदेश के सीधी के बाद अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पेशाब कांड से हड़कंप मच गया। सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक अधेड़ ने दलित युवक के कान में पेशाब कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वायरल वीडियो सोनभद्र के घटिहटा ग्राम पंचायत के कुसपरवा टोला का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति से बात की है जो कि कोल बिरादरी का है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जवाहर पटेल के साथ 11 जुलाई को उसने शराब पी थी। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ और आरोपी ने उसके कान में पेशाब कर की। पीड़ित ने बताया कि नशे में होने के कारण उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी, जिस कारण उसने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी।
बहरहाल पुलिस ने एससी, एसएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
