1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Gangster Amit Kasana's property worth Rs 17 crore attached

Noida: गैंगस्टर अमित कसाना की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Uttar Pradesh Police
Amit Kasana: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) की धारा 14 (1) के तहत कुख्यात बदमाश अमित कसाना (Amit Kasana) की 17 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि गाजियाबाद (Ghaziabad) का रहने वाला कसाना कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी का भानजा है। वह रणदीप भाटी गिरोह के शार्प शूटर के रूप में कुख्यात है।
 
प्रवक्ता के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कसाना का गाजियाबाद के रिस्तल स्थित दोमंजिला मकान और असादपुर गांव स्थित 18 हजार वर्गमीटर में बना बंगला कुर्क कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 17 करोड़ रुपए के आसपास है। प्रवक्ता के अनुसार कसाना पर हत्या, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और लूट के 36 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन, मप्र 4 तीर्थयात्रियों की मौत