राहुल का ट्वीट- यूपी में ‘हिंसा' का नाम 'मास्टरस्ट्रोक', प्रियंका ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है।'
उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है। pic.twitter.com/poT0aOxxBD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2021
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, 'सरकार वही। व्यवहार वही।' प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई। एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।'
उल्लेखनीय है कि यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में आज सुबह से मतदान जारी है। 825 में से 349 लोग निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 476 सीटों पर चुनाव परिणाम आज ही घोषित कर दिए जाएंगे।कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
सरकार वही।
व्यवहार वही। pic.twitter.com/rTcGQiG3Ai

