1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. JP Nadda reached PGI to see Kalyan Singh

कल्याण सिंह को देखने PGI पहुंचे जेपी नड्डा, हालत में आंशिक सुधार

JP Nadda
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मु्‍ख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा गुरुवार देर शाम लखनऊ में अस्पताल पहुंचे। सिंह पीजीआई में भर्ती हैं। 
 
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को तबीयत खराब होने के चलते पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में हालत खराब होने के बाद उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें देखने के लिए पीजीआई गए थे। 
 
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों की तुलना में सिंह की तबीयत में आंशिक सुधार हो रहा है। कल्याण सिंह को रविवार शाम पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को सिंह के सांसद पुत्र राजवीर को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से भी फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश दिया था। 
 
अगला लेख
अहमदाबाद में निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन