1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Slight improvement in Kalyan Singh's health

उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह की सेहत में मामूली सुधार

Kalyan Singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के बुजुर्ग नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में मामूली सुधार दर्ज किया गया है।

सिंह को रविवार शाम गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पीजीआई पहुंच कर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि डॉक्टरों की गहन निगरानी में पूर्व राज्यपाल का इलाज किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार है।

सिंह को शरीर में सूजन की वजह से शनिवार रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई लाया गया।(वार्ता)
अगला लेख
मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, देश के नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री बने मनसुख मांडविया