सम्बंधित जानकारी
- यूपी में बारिश का कहर, उन्नाव में मकान ढहने से 3 की मौत
- Rajasthan: कई जगहों पर हुई भारी बारिश, शाहबाद में हुई साढ़े 5 इंच वर्षा
- मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया रायगढ़, रत्नागिरि व सतारा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट'
- पाकिस्तान को बाढ़ से उबरने में लगेंगे 6 महीने, 3 करोड़ लोग हुए बेघर
- Weather Update: एमपी में अगले 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, उत्तराखंड, गुजरात और केरल में हुई भारी बारिश
यूपी के रायबरेली में भारी बारिश से मकान गिरा, मासूम की मौत, 2 जख्मी
रायबरेली। बारिश के चलते शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरैयापुर में एक कच्चा मकान गिर गया। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलवा हटाने लगे।
इस मलवे में राजन नाम के दंपति और उनके तीन बच्चे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने मलवे में दबे 8 वर्षीय और 12 वर्षीय बालक को जीवित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 2 वर्षीय मासूम को जब तक बाहर निकालते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
मलवे में दबे दंपति और उनके बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजे उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
