गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. It will take 6 months for Pakistan to recover from the floods
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (10:24 IST)

पाकिस्तान को बाढ़ से उबरने में लगेंगे 6 महीने, 3 करोड़ लोग हुए बेघर

पाकिस्तान को बाढ़ से उबरने में लगेंगे 6 महीने, 3 करोड़ लोग हुए बेघर - It will take 6 months for Pakistan to recover from the floods
पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ पानी ही पानी है। यहां खाने-पीने की किल्लत हो गई है। लोग भूखे मर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी कहना है कि पाकिस्तान में हेल्थ सिस्टम धराशायी हो चुका है। इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने बताया है कि किस प्रकार पानी तांडव मचा रहा है और यह भी कहा कि शहरों से बाढ़ का पानी हटने में कम से कम 6 महीने लग सकते हैं। वहीं इस बाढ़ से पाकिस्तान में करीब तीन करोड़ लोग बेघर हुए हैं।

दरअसल, डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने रविवार को कहा कि प्रांत के बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी निकालने में तीन से छह महीने का समय लगेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने बाढ़ के पानी को रोकने के लिए संघर्ष जारी रखा है। बाढ़ से सिंध अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत है, जहां सबसे ज्यादा मौतें सामने आई हैं। देश भर में हुई 1396 मौतों में से सिंध में अकेले 578 मौत हुई है।

एनडीएमए के हालिया अपडेट के अनुसार सिंध में घायलों की संख्या 8321 है, जबकि पूरे देश में कुल 12728 लोग घायल हुए हैं। कराची में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की मौजूदा स्थिति और विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी पाकिस्तान की मदद करने के लिए दुनिया का आह्वान किया है।
ये भी पढ़ें
Sensex फिर हुआ 60 हजारी, 274.07 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही 79.45 अंक की बढ़त