सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : 6 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- नवरात्रि फूड : ऐसे बनाएं कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी, पढ़ें 10 सरल टिप्स
- Weather Update: एमपी में अगले 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, उत्तराखंड, गुजरात और केरल में हुई भारी बारिश
- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार में भारी बारिश से आफत, कई जिलों में अलर्ट
- बाढ़ से बेहाल बेंगलुरु, IMD के अलर्ट ने फिर बढ़ाई चिंता
मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया रायगढ़, रत्नागिरि व सतारा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट'
मुंबई। मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में और बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरि और सतारा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है जिसमें 3 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
मुंबई में मौसम विभाग के सांताक्रूज वेधशाला ने 24 घंटे की अवधि में मंगलवार को सुबह 8.30 बजे तक 93.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो मौजूदा मानसून के मौसम में यहां भारी बारिश का एक और दौर है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 59.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई में मध्यम बारिश और पड़ोसी रायगढ़ में उच्च तीव्रता की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग मौजूदा मौसम प्रणालियों के आधार पर 4 रंग आधारित पूर्वानुमान जारी करता है। 'हरा' रंग कोई चेतावनी नहीं को दर्शाता है, 'पीला' रंग निगरानी रखने, 'नारंगी' रंग सतर्क रहने जबकि 'लाल' रंग चेतावनी तथा उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता को बताता है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
