1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Forest Department team was shocked to see a human instead of a leopard

तेंदुए की जगह इंसान को देखकर वन विभाग की टीम के होश उड़े

Man trapped in leopard's cage
लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर जिले में में बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। यहां पर एक तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। साथ ही उसे लुभाने के लिए मुर्गा भी पिंजरे में रखा गया था। लेकिन, बाद में जब वन विभाग के लोगों ने यह देखने के लिए पिंजरे को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, पिंजरे में तेंदुआ न होकर इंसान फंसा हुआ था। 
 
यह मामला जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुंदरा गांव का है। वन विभाग के एसडीओ राधेश्याम के मुताबिक हमें एक तेंदुए के बारे में सूचना मिली थी। हमने अपनी टीम के साथ खेतों में छानबीन भी की, लेकिन तेंदुआ कहीं ‍नहीं मिला। इसके बाद हमने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। पिंजरे में एक मुर्गा भी रखा गया था। 
 
दूसरे दिन जब सुबह देखा तो पिंजरे में एक आदमी फंसा हुआ था। इसको देखकर वन विभाग की टीम भी हैरान रह गई। वह व्यक्ति मुर्गा पकड़ने के लिए पिंजरे में घुसा था, लेकिन वह वहीं फंसा रह गया। इसके बाद व्यक्ति को पूरी रात पिंजरे में ही गुजारनी पड़ी। टीम ने पहुंचने के बाद उस व्यक्ति को पिंजरे से निकाला।
 
इस बात की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पिंजरे में फंसे व्यक्ति का वीडियो बना लिया। कुछ लोगों ने ट्‍वीट कर तंज भी किए। एक ने कहा- अब बेचारे को लोग सारी जिंदगी मुर्गा चोर कहकर बुलाएंगे। वहीं एक ने लिखा- वंदा रातोंरात फेमस हो गया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
अगला लेख
Russia-Ukraine War : ऋषि सुनक ने किया यूक्रेन के जवानों के साहस को सलाम