1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Earthquake tremors in Shamli in UP

UP के शामली में आए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

Earthquake
लखनऊ। शुक्रवार रात उत्तरप्रदेश के शामली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
 
इसी प्रकार मणिपुर के उखरुल में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि उखरुल में 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां से भी किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
5G आधारित होगा टिकट बुकिंग सिस्टम, 1 मिनट में बुक होंगे 2.25 लाख रेल टिकट