शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जानिए क्यों नहीं सो पाए रातभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Written By अवनीश कुमार
Last Modified: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (22:07 IST)

जानिए क्यों नहीं सो पाए रातभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath | जानिए क्यों नहीं सो पाए रातभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में गंगा यात्रा के समागम के दौरान अटल घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना व आरती करने के बाद जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया तो उन्होंने सबसे पहले गंगा यात्रियों का हृदय से धन्यवाद किया तथा बताया कि कल गुरुवार रात वे बेहद बेचैन थे।
यह सुनते ही जनसभा में मौजूद सभी गंगा यात्री शांत हो गए। तभी योगी आदित्यनाथ में आगे बोलते हुए कहा कि लेकिन मां गंगा की कृपा से अब सब कुछ ठीक है। उन्होंने मंच के माध्यम से बताया कि कल एक दरिंदे ने 23 मासूम बच्चों को बंधक बना रखा था। जब यह खबर उन्हें मिली तो वे बेहद बेचैन हो गए।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर प्रधानमंत्रीजी व गृहमंत्रीजी भी बेहद चिंतित थे और पल-पल की जानकारी ले रहे थे। लेकिन मां गंगा की कृपा से उस दरिंदे को पुलिस ने मार गिराया और बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया तब जाकर कहीं मेरे मन को शांति मिली।
 
मैं मंच के माध्यम से उन सभी पुलिसकर्मियों का हृदय से धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं जिन्होंने मासूमों की जान बचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मैं कहना चाहता हूं कि इस तरह के कृत्य करने वाले को जो सजा मिलनी चाहिए वह सजा पुलिस ने दरिंदे को दी है।
 
बताते चलें कि कल देर शाम फर्रुखाबाद में एक सिरफिरे सुभाष बाथम ने 23 मासूम बच्चों को बंधक बना लिया था जिसके बाद यूपी से लेकर दिल्ली तक के सभी आला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री इस घटना को लेकर बेहद चिंतित थे और पूरे मासूम ऑपरेशन को खुद मुख्यमंत्री संभाल रहे थे।
ये भी पढ़ें
Weather Predict: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की ठिठुरन, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज