1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. akhilesh yadav monsoon offer

यूपी में अखिलेश का मानसून ऑफर, 100 लाओ और सरकार बनाओ

akhilesh yadav
akhilesh yadav monsoon offer : उत्तर प्रदेश भाजपा में सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा 'मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ।' ALSO READ: यूपी BJP में दरार, नड्डा की मौजूदगी में क्या बोल गए केशव मौर्य, क्या CM योगी की तरफ था इशारा?
 
सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।
 
अखिलेश की इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। मौर्य ने हाल ही दिल्ली में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
 
इधर केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी। मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है तथा 2017 की तरह 2027 में भी हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा और सपा के बीच राज्य की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला हो सकता है। 2022 के चुनावों में सपा ने इनमें से 5 सीटें जीती थी जबकि भाजपा 2 सीटें जीतने में सफल रही थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यूपी में बाढ़ का कहर, मुंबई में सड़कों पर भरा पानी, जानिए कहां कैसा है मौसम?