शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (10:04 IST)

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Mino rraped | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार
कौशांबी (यूपी)। कौशांबी के एक गांव में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
 
एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को 3 लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पेट्रोल-डीजल के दामों में रही स्थिरता, दिल्ली में पेट्रोल 90.83 और डीजल 81.32 रुपए प्रति लीटर