दिल्ली में आज से BS-3 वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, प्रदूषण रोकने के लिए बड़ा फैसला
BS-3 vehicle ban Delhi : दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज से राष्ट्रीय राजधानी में BS-3 तक के कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। ट्रैफिक पुलिस भी आज से सड़कों पर गश्त करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
सरकार की तरफ से जारी अध्यादेश में कहा गया है कि 1 नवंबर से दिल्ली की तमाम सीमाओं से कोई भी बीएस-3 या इससे नीचे मानक के वाणिज्यिक माल वाहन, जो दिल्ली के नहीं हैं उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनता को जागरूक करने के लिए सीमा पर संकेतकों का प्रयोग किया गया है और सोशल मीडिया पर भी घोषणा की गई है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आनंद विहार में प्रदूषण नियंत्रण उपायों और परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ITO के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 270 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें