1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Teacher arrested for raping 11th student in Gujarat

गुजरात में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Rape of schoolgirl
नवसारी (गुजरात)। गुजरात के वलसाड शहर में शादी करने का वादा कर कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सांख्यिकी के शिक्षक मयूर राणा (27) पर नवसारी के बिलिमोरा स्थित एक स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कई मौकों पर दुष्कर्म का आरोप है। उन्होंने बताया, उसने छात्रा को धोखा दिया। आरोपी की कुछ दिनों बाद एक दूसरी युवती से शादी होने वाली थी।

वलसाड पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और हमें सौंप दिया।उन्होंने बताया, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाया गया है।(भाषा)
अगला लेख
गिरावट पर लगा ब्रेक, सोने में 94 रुपए और चांदी में 340 रुपए की तेजी