सम्बंधित जानकारी
- आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
- जहरीला मांस खिलाकर कई कुत्तों की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- 75 जिलों में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ किया योग, क्या बोले सीएम योगी?
- कानपुर देहात में 'अग्निपथ योजना' के विरोध में लालपुर स्टेशन पर हुआ था प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- लखनऊ में 'डिलीवरी बॉय' को अपशब्द कहे, पिटाई की
पीलीभीत में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराया तेज रफ्तार वाहन, 10 लोगों की मौत
पीलीभीत। पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में गुरुवार को सुबह हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया। हादसे में वाहन पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा 7 अन्य जख्मी हो गए।
हादसा पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ इलाके में हुआ। वाहन में हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे 17 श्रद्धालु थे। वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया जिससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में वाहन सवार सात अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
