सम्बंधित जानकारी
- जानिए कौन हैं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू?
- NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जेपी नड्डा ने की घोषणा
- दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी यह सलाह, कहा- घबराने की जरूरत नहीं, सावधानी बरतें
- National Herald Case: ईडी ने 5वें दिन राहुल गांधी से 9 घंटे तक पूछताछ की
- Maharashtra Political Crisis : एकनाथ शिंदे के मनाने में नाकाम रहे उद्धव, जल्द करेंगे शरद पवार से मुलाकात (LIVE)
जहरीला मांस खिलाकर कई कुत्तों की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एकसाथ आधा दर्जन से अधिक कुत्तों को जहरीला मांस खिलाकर मार दिए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र के एलटन छावनी का है, जहां पर कुत्तों को जहर देकर मारने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि जहरीले मांस की वजह से 7 कुत्तों की मौत हुई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ कुत्तों की हालत गंभीर है और उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार राजधानी के मड़ियागांव क्षेत्र के पलटन छावनी इलाके में कुछ कुत्तों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। कुछ कुत्तों की हालत खराब दिखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि कुत्तों को जहरीला मांस खिलाया गया जिससे उनकी मौत हो गई। 3 कुत्तों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। नगर निगम की मदद से कुत्तों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
