1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 2 accused arrested for posting derogatory posts against Union Minister

UP : केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की अपमानजनक पोस्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

2 accused arrested for posting derogatory posts against Union Minister
Uttar Pradesh News : बदायूं जिले में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के बारे में फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को धमकाने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि जब राष्ट्रवादी ने उन्हें फोन करके पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने गाली-गलौज की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मनवीर और रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई।
 
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने मंगलवार को तीन व्यक्तियों- मनवीर शाक्य, रूपेश शाक्य और गौरव के खिलाफ फेसबुक पर मंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि जब राष्ट्रवादी ने उन्हें फोन करके पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने गाली-गलौज की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मनवीर और रूपेश को गिरफ्तार कर लिया।
 
इंस्पेक्टर राहुल चौहान ने बताया, मनवीर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा जबकि रूपेश को कादर चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें उप जिलाधिकारी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस तीसरे आरोपी गौरव की तलाश कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या है Universal Pension स्कीम, किसको होगा फायदा और क्या है EPFO से इसका संबंध