1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. july-1-2026-new-rules-lpg-price-passport-fee-credit-card-pf-upi-itr

1 जुलाई से आपकी जेब पर बड़ा असर: UPI से मिलेगा PF, क्रेडिट कार्ड के नियम बदलें, जानिए 10 बड़े बदलाव

july changes
1 जुलाई 2026 से देश में कई बड़े वित्तीय बदलाव लागू हो रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब और बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करेंगे। अगर आपको आधार अपडेट करना है, नया पासपोर्ट बनवाना है, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना है या
नई कार खरीदना है तो 1 जुलाई से आपके लिए नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका असर करोड़ों लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों की जानकारी पहले से होने पर आप अपने जरूरी काम समय रहते और बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।

1. आधार से ईमेल लिंक कराना होगा मुफ्त

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक आधार से ईमेल आईडी लिंक कराने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त कर दी है। पहले इस सेवा के लिए 75 रुपए शुल्क देना पड़ता था। ALSO READ: Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू
 

2. पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

1 जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाने और पासपोर्ट रिन्यू कराने की फीस बढ़ गई है। सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो गई। तत्काल पासपोर्ट की फीस 3,500 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए कर दी गई है। नई फीस नए आवेदन और रिन्यूअल दोनों पर लागू होगी।

3. सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

2026 में पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। जुलाई के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 183 रुपए घटाकर लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी। दिल्ली में 3,113 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपए का रह गया है। 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई है। ALSO READ: 183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत
 

4. छोटे सिलेंडर भी सस्ता

तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 808.50 रुपए रह गई है। दिल्ली में अब तक इसकी कीमत 821.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी।
 

5. नायरा का पेट्रोल 5 रुपए सस्ता

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम भी 3 रुपए प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की खुदरा कीमतों में कटौती की है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। मूल्य वर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पंपों पर कीमतें अलग-अलग होती हैं।
 

6. कार खरीदना पड़ेगा महंगा

अगर आप जुलाई में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1.5% से 3% तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है।
 
changes in july

7. क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे

1 जुलाई से कई बैंकों और कार्ड कंपनियों के रिवॉर्ड पॉइंट्स और बेनिफिट्स में बदलाव हो गया है। कुछ ट्रांजैक्शन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की न्यूनतम सीमा तय की गई है। कई बैंक अब एक तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने पर ही मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज सुविधा देंगे।
 

8. बैंक नहीं कर सकेंगे गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने की कोशिश

अब बैंक ग्राहक की स्पष्ट सहमति के बिना कोई वित्तीय उत्पाद नहीं बेच सकेंगे। भ्रामक तरीके अपनाकर ग्राहकों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। जबरन किसी अन्य प्रोडक्ट के साथ वित्तीय उत्पाद नहीं जोड़ सकेंगे। केवल ग्राहक की जरूरत के अनुसार ही उत्पाद की सलाह दे सकेंगे। यदि किसी मामले में मिस-सेलिंग साबित होती है तो ग्राहक को पूरा पैसा वापस पाने का अधिकार होगा।
 

9. UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जुलाई में अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च कर सकता है। इसके बाद EPF खाताधारक UPI के जरिए अपना PF का पैसा कुछ ही मिनटों में निकाल सकेंगे। अब तक PF निकालने में कई दिन लग जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी।
 

10. ITR फीलिंग डेडलाइन

नए वित्तीय साल के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। अगर इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल किया जाता है, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। देरी से फाइलिंग करने पर आपको 1,000 से 5,000 रुपए तक पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते रिटर्न फाइल कर लें।
 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें