सम्बंधित जानकारी
- Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?
- दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोली- श्रेय लिया तो जिम्मेदारी भी लें
- आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार
- India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री
Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू
Top News 1 July : तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम घटाकर लोगों को महंगाई से राहत दी। वीबी जीराम जी कानून आज से लागू हो गया। हरिद्वार से इंदौर आ रही बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की। फ्रांस, मैक्सिको और नार्वे फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंचे।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे
जुलाई के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपए की भारी कटौती की गई है। दिल्ली में 3,113 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपए का रह गया है। 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई है।
VB-G RAM G कानून लागू
देश में आज से 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम जी) कानून लागू होगा। इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन तय की गई है।
हरिद्वार से इंदौर आ रही बस में आग, 8 की मौत
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से इंदौर जा रही बस ट्रेलर से टकराकर खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि 19 यात्री घायल हुए। राहत-बचाव अभियान जारी है। ALSO READ: दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत
राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग
भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने ट्रस्ट में भगवान श्रीराम के वंशजों, राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों के परिजनों और आंदोलन से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
फ्रांस, मैक्सिको और नार्वे अंतिम 16 में
किलियन एमबाप्पे के 2 गोल की मदद से फ्रांस स्वीडन को 3-0 से हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचा। इक्वाडोर को 2-0 से हराकर मैक्सिको ने भी राउंड 16 में एंट्री ली। नार्वे ने भी आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
