सम्बंधित जानकारी
- ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें
- PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त, खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें बेनेफिशियरी लिस्ट और स्टेटस
- अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य
- Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें
- 1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती
183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जुलाई के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत
जुलाई के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 183 रुपए घटाकर लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी। दिल्ली में 3,113 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपए का रह गया है। 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल डीजल के दाम घटाने का फैसला किया है।
2026 में पहली बार घटे दाम
अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह तेल आपुर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पिछले 6 महीनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे थे। जनवरी में दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1691 रुपए प्रति सिलेंडर थी। जून में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपए तक पहुंच गई।
इंडियन ऑयल के अनुसार, कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 3255.50 रुपए से घटकर 3,081.50 रुपए का हो गया है। पटना में कमर्शियल सिलेंडर अब 3,227 रुपए में मिलेगा।
छोटे सिलेंडर भी सस्ता
तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 808.50 रुपए रह गई है। दिल्ली में अब तक इसकी कीमत 821.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी।
नायरा का पेट्रोल 5 रुपए सस्ता
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम भी 3 रुपए प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की खुदरा कीमतों में कटौती की है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। मूल्य वर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पंपों पर कीमतें अलग-अलग होती हैं।
पेट्रोल पर निर्यात शुल्क बढ़ा
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को 1.5 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर सीधे 4 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार ने यह कदम तेल कंपनियों द्वारा घरेलू बाजार के बजाय विदेशी बाजारों में मुनाफा कमाने के लिए किए जाने वाले पेट्रोल निर्यात को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
