सम्बंधित जानकारी
- UP Election : कांग्रेस ने युवा उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, 166 उम्मीदवारों में से 70 युवा
- UP में BJP के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात, 51 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JDU
- इस शर्त पर सपा को समर्थन दे सकती है कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने इंटरव्यू में किया खुलासा
- उत्तरप्रदेश में वर्चुअल चुनाव प्रचार से किसे फायदा-किसे नुकसान, ध्रुवीकरण से लेकर किसान आंदोलन तक क्या असर?
- Corona का खौफ, चुनावी राज्य यूपी में 30 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद
UP : लोगों ने केशव मौर्य को घेरा, महिलाओं ने किया विरोध
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इस क्रम में केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के गुलामीपुर गांव गए थे। वहां उन्हें महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
मौर्य शनिवार को सिराथू पहुंचे और मां शीतला देवी मंदिर में मत्था टेककर चुनाव में विजय की प्रार्थना की। 3 दिनों से लापता पंचायत पति राजीव मौर्य के घर गए थे। पीड़ित परिवार और गांव की महिलाओं ने उन्हें देखते ही घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
आक्रोशित महिलाओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया। सिराथू नगर पंचायत स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने दावा किया कि इस बार भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर बहुमत की सरकार बनाएगी।
मौर्य ने कहा कि 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव विकास कार्य हुआ। केशव प्रसाद मौर्य 2012 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार सिराथू से विधानसभा सदस्य चुने गए थे और 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फूलपुर से चुनाव जीता था।
पिछला विधानसभा चुनाव मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनकी अगुवाई में पार्टी ने लड़ा और राज्य की 403 विधानसभा सीटों में 312 पर विजय प्राप्त की थी।
निर्वाचन आयोग ने 3 जिलाधिकारी और 2 एसपी के किए तबादले : निर्वाचन आयोग ने राज्य के तीन जिलाधिकारियों (डीएम) और दो पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का तबादला कर दिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे जबकि शिवकांत द्विवेद बरेली और नेहा शर्मा कानपुर नगर की नई जिलाधिकारी होंगी। इसी तरह आशीष त्रिपाठी फिरोजाबाद और हेमराज मीणा कौशांबी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
