1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Aparna Yadav can join BJP today

अखिलेश के परिवार में भाजपा ने लगाई सेंध, अपर्णा यादव BJP में हो सकती शामिल

UP election
लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार में सेंध लगा दी है। अखिलेश के छोटे भाई प्रतिक यादव की पत्नी अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो सकती है। 
 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव के भाजपा का दामन थामने के बाद अब उनकी छोटू बहू अपर्णा यादव के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है अपर्णा लखनऊ की कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हो सकती हैं। 
 
योगी सरकार ने मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को जून 2020 में वाई श्रेणी सुरक्षा देने का फैसला किया था। अपर्णा भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के तीन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान व धर्म सिंह सैनी के पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था।
अगला लेख
सीएम चन्नी ने चुनाव टालने की अपील की, कोरोना नहीं है कारण...