शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. AIMIM released the first list, tickets given to 9 candidates
Last Modified: रविवार, 16 जनवरी 2022 (14:40 IST)

UP में AIMIM ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों को दिया टिकट

UP में AIMIM ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों को दिया टिकट - AIMIM released the first list, tickets given to 9 candidates
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर चुकी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में जुटे हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी किस्मत आजमा रही है।

जिसके चलते एआईएमआईएम ने आज 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। इसकी जानकारी भी पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से दी गई है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की 403 विधानसभा सीटों में लगभग 100 सीटें ऐसी हैं जहां पर एआईएमआईएम अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है, जिसकी घोषणा खुद सांसद असदुद्दीन ओवैसी चुनाव के ठीक 2 महीने पहले कई सभाओं में भी कर चुके हैं।

आपको बताते चलें कि एआईएमआईएम की तरफ से जारी की गई सूची में किसको कहां से प्रत्याशी बनाया है...

रफत खान- सीवाल खास- मेरठ
जीशान आलम- सरधाना- मेरठ
तस्लीम अहमद- किठोर -मेरठ 
शाहीन रजा खान- बरेली 124 - बरेल
फुरकान चौधरी गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ 
हाजी आरिफ धौलाना हापुड़ 
अमजद अली- बेहट- सहारनपुर
मरगूब हसन- सहारनपुर देहात- सहारनपुर 
डॉक्टर महताब लोनी गाजियाबाद से
ये भी पढ़ें
पंजाब कांग्रेस में बगावत, टिकट नहीं मिलने से CM चन्नी के भाई नाराज, निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव