• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. 4 phase voting uttar Pradesh live updates
Written By
Last Updated : बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (14:16 IST)

दोपहर 1 बजे तक यूपी में 37.45 फीसदी वोटिंग (Live Updates)

दोपहर 1 बजे तक यूपी में 37.45 फीसदी वोटिंग (Live Updates) - 4 phase voting uttar Pradesh live updates
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग से जुड़ी हर जानकारी... 


02:13 PM, 23rd Feb
दोपहर 1 बजे तक यूपी में 37.45 फीसदी वोटिंग

12:13 PM, 23rd Feb
-केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी ने लखिमपुर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
-भारी सुरक्षा के बीच मतदान करने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी। 
-लखिमपुर कांड में आरोपी है मंत्री का बेटा आशीष।  

11:37 AM, 23rd Feb
-यूपी में सुबह 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान। 
-लखनऊ में 11 बजे तक 21.42, पीलीभीत में 27.43 और बांदा में 23.85 फीसदी मतदान। 
-9 जिलों की 59 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट। 

10:49 AM, 23rd Feb
-ACS होम अवनीश अवस्थी पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
-लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
 
 

10:29 AM, 23rd Feb
-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्कॉलर होम स्कूल विपुल खंड गोमती नगर पर किया मतदान।
-अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे राजनाथ सिंह।
-वोट डालने के बाद कहा, 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। 
-पंकज सिंह ने भी डाला वोट। 
 

10:25 AM, 23rd Feb
-सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने पैत्रक गांव लहुंगी सरांय गांव में डाला वोट।
-प्रदेश में सपा की सरकार दोबारा बनाने का भरा दम। समाजवादियों को बताया सबसे बड़ा अंबेडकरवादी।
-कहा- प्रदेश की जनता सीएम योगी को नकार चुकी है।

09:39 AM, 23rd Feb
यूपी में सुबह 9 बजे तक 9.10 फीसदी मतदान। 

09:16 AM, 23rd Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।'
 

08:24 AM, 23rd Feb
-उन्नाव में साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा में किया मतदान। 
-वोट डालने के बाद साक्षी महाराज बोले- जनता मोदी और योगी की दीवानी
-वोटिंग के लिए भगवा रंग के कपड़ों में पहुंचे मंत्री मोहसिन रजा।
-राजनाथ सिंह लखनऊ के गोमती में डालेंगे वोट। 
 

08:06 AM, 23rd Feb
-इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 13,817 मतदान केन्द्रों के कुल 24,643 मतदेय स्थल पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। -इनमें 1.14 करोड़ पुरूष, 99.3 लाख महिला तथा 966 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
-प्राप्त जानकारी के मुताबिक मतदान शुरू होने के समय कुछ एक मतदान केन्द्रों पर इक्का दुक्का मतदाता पहुंचे।
-सर्द सुबह में शुरू हुए मतदान के बीच मतदाताओं को धूप निकलने का इंतजार है।
-कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदाताओं को मास्क पहन कर ही मतदान केन्द्र में अंदर जाने की इजाजत है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने सेनेटाइजर और थर्मल स्केनिंग सहित अन्य इंतजाम भी मतदान केन्द्रों पर किये हैं।

08:03 AM, 23rd Feb
-रायबरेली सदर से भाजपा उम्मीदवार अदिती सिंह ने किया मतदान। 

07:35 AM, 23rd Feb
-पीएम मोदी, सीएम योगी ने की भारी मतदान की अपील। 
-बसपा अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में डाला वोट। सभी वोटरों से वोट डालने की अपील।
-मायावती ने कहा, दलित, मुस्लिम हर तबका हमारे साथ।

07:33 AM, 23rd Feb
चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं।
 
इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं।

07:32 AM, 23rd Feb
वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा सपा को 4, बसपा को 3 और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी। 
ये भी पढ़ें
UP Election 2022: मोदी ने किया सपा पर तंज, कहा- हम परिवार वाले नहीं मगर परिवार का दर्द समझते हैं