• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Speculation of Rita Bahuguna Joshi's son Mayank Joshi joining SP
Written By
Last Updated : बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (00:15 IST)

रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की, सपा में जाने की अटकलें

रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की, सपा में जाने की अटकलें - Speculation of Rita Bahuguna Joshi's son Mayank Joshi joining SP
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत राज्य की राजधानी लखनऊ में होने वाले मतदान की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मंगलवार को मुलाकात की। यादव ने मयंक जोशी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्री मयंक जोशी से शिष्टाचार मुलाकात।'

 
गौरतलब है कि मंयक जोशी, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र हैं। रीता जोशी इस विधानसभा चुनाव में अपने बेटे के लिए लखनऊ छावनी से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने छावनी विधानसभा से प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दे दिया।

 
रीता जोशी ने लखनऊ छावनी से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अभी हाल में अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होगा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
यूपी में सुबह 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान (Live Updates)