Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh assembly election, Adiraman Singh

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए अरिदमन

Uttar Pradesh assembly election
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में चले रहे समाजवादी पार्टी के कलह के चलते समाजवादी पार्टी विधायक अरिदमन सिंह ने भाजपा का दामन थम लिया है। अरिदमन सिंह को उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उल्‍लेखनीय है कि अरिदमन सिंह को आगरा की बाह सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी थे। अरिदमन का नाम मुलायम व अखिलेश यादव द्वारा जारी की गई लिस्ट में भी था। इसके बावजूद अरिदमन सिंह ने दोनों को गच्चा देते हुए भाजपा का दामन थम लिया। 
 
सूत्रों की मानें तो अखिलेश और मुलायम के बीच चल रही कलह की वजह से समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा दामन थम लिया है लेकिन वही एक पार्टी के एक कार्यकर्ता ने नाम न छपने की बात कहते होई बताए कि अरिदमन सिंह ने 2012 के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। वे समाजवादी पार्टी के आगरा जिले से एकलौते विधायक बने थे।
 
इसके बाद उन्हें समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया, लेकिन अचानक उनसे बिना कुछ बताएं उनका परिवहन मंत्रालय उनसे छीन लिया गया। इसके बाद उन्हें स्टाम्प एंव पंजीयन विभाग दिया गया। लेकिन इसे भी उनसे छीनते हुए मंत्री पद से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इसे लेकर अरिदमन सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के मन बना लिया था। जिसके चलते समाजवादी पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अशोक प्रधान भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
बिना पहचान पत्र के भी डाल सकते हैं मत