Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh assembly election 2017

मुंबई भाजपा के नेता करेंगे उत्तर प्रदेश में प्रचार

Uttar Pradesh assembly election 2017
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी की मुंबई इकाई के कुछ नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरणों के लिए पार्टी का प्रचार करेंगे। मुंबई भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की 30 सदस्यों वाली एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है।
पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने कहा, मुंबई और महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। हम उत्तर प्रदेश में अपने भाइयों और बहनों को समझाएंगे कि वे भाजपा के लिए वोट करें, क्योंकि भाजपा को देश में विकास की एकमात्र उम्मीद है।
 
मिश्रा ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वाराणसी, मढ़ियाहू, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जैसे जिलों और तहसीलों में प्रचार करेंगे। (भाषा)