Govardhan puja
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. UP Assembly Election 2017, Shivpal Singh yadav

सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : शिवपाल यादव

UP Assembly Election 2017 Shivpal Singh
इटावा (जसवंतनगर)। उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
      
यादव आज जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के उमराई, नगला मोतीराम, बौराईन, कांठीहार, झबरा, कुरुसेना, लुधपुरा, जैन मौहल्ला और शाला अहीर टोला में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साइकिल चुनाव चिन्ह पर अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की लोगों से जिताने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और सरकार बनने पर समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।
      
जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी यादव ने कहा कि सपा सरकार ने विकास का बहुत काम किया है। विश्वास है कि जनता का प्यार हमें दोबारा मिलेगा और सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। जनता का साथ और नेताजी मुलायम सिंह यादव का आर्शीवाद सपा को  पूर्ण बहुमत की ओर ले जा रहा है।
        
उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) जब पहली बार इस क्षेत्र से चुने गए थे तभी से इस जसवंतनगर क्षेत्र का विकास तेजी के साथ हुआ है। बिजली, सड़क, पानी और नौकरी, सभी मामलों में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। नेताजी के बाद मैंने लगातार जसवंतनगर क्षेत्र के विकास का बीड़ा उठा रखा है।
        
पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरा प्रयास है कि सरकार बनने के बाद हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी अवश्य मिले। पहले भी कोऑपरेटिव, सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों में भी बेरोजगार युवक-युवतियों की भर्तियां करवाई हैं। आगे सरकार बनने पर और भी नौकरियां देने का काम करेंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नाबालिग लड़के का यौन शोषण, आरोपी पर केस दर्ज