Govardhan puja
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. UP Assembly Election 2017

छठे चरण में होगा इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

UP Assembly Election 2017 candidate
उत्तरप्रदेश में चुनाव का पहिया चरण-प्रति-चरण आगे बढ़ता जा रहा है और 6ठे चरण पर आ गया जिसमें अग्निपरीक्षा है गोरखपुर व आजमगढ़ के 7 जनपदों महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया के 49 विधानसभा सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे 635 प्रत्याशियों की जिसमें 63 प्रत्याशी महिला भी हैं।
इनके भाग्य का फैसला करेंगे कुल 1,72,86,327 मतदाता जिसमें पुरुष मतदाता 94,78,923, महिला मतदाता 78,06,416 व तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या 988 है, जो कि 17,926 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 49 विधानसभा सीटों पर खड़े 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
 
6ठे चरण के चूनाव में इस बार सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी गोरखपुर शहरी क्षेत्र से हैं जबकि सबसे कम 7 प्रत्याशी आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद गोहना में हैं, साथ ही सर्वाधिक 4,41,589 मतदाता मऊ एवं सबसे कम मतदाता सिकंदरपुर में 2,85,968 हैं। 
 
भाजपा दे रही है झूठा आश्वासन : उत्तरप्रदेश में चुनाव के अभी दो चरण छठे व सातवें चरण के चुनाव होने हैं जिसमें चौदह जिलों में मतदान होने हैं, उससे ठीक पहले अयोध्या के राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास व महंत जनमेजय शरण का ये बयान कि भाजपा वोट की राजनीति करने के लिए मतदाताओं को झूठा आश्वासन दे रही है कि राम मंदिर का निर्माण कराएगी।  भाजपा वोट बैंक व नोट बैंक का गलत इस्तेमाल कर रही है, को कहीं नुकसान पहुचाने की राजनीति तो नहीं होगी। 
 
 
मऊ जनपद भाजपा को झटका : जिले में भाजपा को उस समय झटका लगा जब उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने चुनाव के एन वक्त पर भाजपा का साथ छोड़ते हुए अपना दल मऊ जिले की पूरी कार्यकारिणी सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।  मऊ जनपद कुर्मी जाति बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है व अपना दल के जिला अध्यक्ष आनंदसिंह पटेल का कुर्मी बिरादरी में खासी पकड़ मानी जाती है। इसके कारण से भाजपा को कुर्मी बिरादरी मतों का हो सकता है  समर्थन कम मिले। इसका फायदा सपा को मिल सकता है। 
ये भी पढ़ें
गरीबों पर लगातार वार कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस