Dhanteras
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Rimi Sen, Kashish Khan joins BJP

रिमी सेन भाजपा में शामिल, उत्तर प्रदेश में करेंगी प्रचार...

Rimi Sen
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन और मॉडल एवं भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री कशिश खान मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई।
 
सूत्रों के मुताबिक रिमी और कशिश ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और अरुण सिंह की
मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये अभिनेत्रियां आगामी चुनावों, विशेषकर उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी।
 
रिमी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे दायित्व सौंपा जाएगा उसका मैं पूरा निर्वहन करुंगी।
 
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल भी हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे और पार्टी के लिए प्रचार करने की इच्छा जताई थी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
अमेरिका के साथ विवादों को सुलझाना चाहता है चीन, लेकिन...