1. समाचार
  2. बजट 2023-24
  3. बजट न्यूज़ 2023
  4. why budget 2023 is special for women

निर्मला सीतारमण के Budget 2023 में महिलाओं के लिए क्या है खास

budget 2023
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट पेश करते हुए महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने बजट में महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत योजना का ऐलान किया। 
 
उन्होंने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू किया जाएगा। यह 2 साल के लिए मिलेगा। इसमें महिलाएं 2 साल तक 2 लाख रुपए जमा करा सकेंगी। बचत पत्र पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज देने की भी घोषणा सरकार की ओर से की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण महिलाओं को एकत्र कर 81 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं।

सीतारमण ने करीब तीन करोड़ महिला किसानों को योजना के तहत 54,000 करोड़ रुपए प्रदान करने का भी ऐलान किया है।
इनकम टैक्स में राहत देकर सरकार ने कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत दी है। अब नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी तक यह सीमा 5 लाख रुपए थी। हालांकि 3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, वहीं 4 लाख रुपए तक की छूट प्राप्त करने के लिए आपको निवेश दर्शाना होगा।
अगला लेख
Union Budget 2023 में किसानों को क्‍या मिला, जानिए सबकुछ