सम्बंधित जानकारी
- Budget 2019 Live Updates: मोदी सरकार के अंतरिम बजट से जुड़ी हर जानकारी...
- Budget 2019 : पहली बार बजट पेश करेंगे पीयूष गोयल, जानिए उनसे जुड़ीं 5 खास बातें...
- बजट में राजकोषीय लक्ष्यों से चूक सकती है सरकार, फिच ने किया आगाह
- किसान, मध्यम वर्ग पर मेहरबान हो सकती है सरकार, बजट में हो सकती है तोहफों की बारिश
- 'ट्रेन 18' का नया नामकरण, 'वंदे भारत एक्सप्रेस' नाम से दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी
जेटली के स्वस्थ होने की कामना के साथ गोयल ने की बजट भाषण की शुरुआत
नई दिल्ली। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अपने बजट भाषण की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना के साथ की।
जेटली का अमेरिका में आपरेशन हुआ है और वह उन्हें दो सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है। उनकी अनुपस्थिति में गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है।
गोयल ने लोकसभा में 2019-20 के 'अंतरिम बजट' प्रस्तुत करते हुए भाषण की दूसरी पंक्ति में ही कहा कि वह सदन की तरफ से 'जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।'
वह मौजूदा भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और महंगाई पूरी तरह काबू में है। (भाषा)
