1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Devon Ke Dev Mahadev, Star Utsav, Lord Shiva

देवों के देव महादेव 12 जनवरी से स्टार उत्सव पर

देवों के देव महादेव
स्टार उत्सव नए साल पर शिव भक्तों को एक सौगात देने जा रहा है। लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'देवों के देव... महादेव' का प्रसारण स्टार उत्सव पर 12 जनवरी 2015 से शाम सात बजे से होने वाला है। इसमें भगवान शिव के जीवन और उनकी अद्‍भुत लीलाओं के बारे में दिखाया जाएगा। 
देवों के देव... महादेव भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों की कहानी है। इसमें भगवान शिव और आदि शक्ति के दैवीय मिलन, उनके वियोग और फिर उनके पुनर्मिलन को सांसारिक पृष्ठभूमि में दिखाया गया है। 
 
चैनल से जुड़े सूत्र ने बताया 'भारतीय टेलीविजन पर धार्मिक और पौराणिक कथाओं का अलग ही महत्व है। भगवान शिव हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय भगवानों में से एक और सबके इष्टदेव हैं। भारत में भगवान शिव के बाहर ज्योर्तिलिंग हैं, जहां पर हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त आते हैं। आज की नई पीढ़ी का इन ज्योर्तिलिंगों और इनके पीछे की कहानियों के बारे में बताने के लिए स्टार उत्सव यह धारावाहिक प्रारंभ करने जा रहा है।'