1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Aamir Khan, Dangal, Hindi Film
Written By

आमिर को कंधे में चोट, 'दंगल' की शूटिंग रूकी

आमिर खान
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 14 नवम्बर के दिन 'दंगल' की शूटिंग के दौरान आमिर खान को कंधे में चोट लगी जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद कहा कि कंधे में गंभीर चोट है और उन्हें आराम करना होगा। इसके बाद 'दंगल' की शूटिंग रूक गई। 

 
जिस समय आमिर को चोट आई उस दौरान उन पर एक्शन सीन फिल्माया जा रहा था। एक्शन करते हुए आमिर गिर पड़े और चोटिल हो गए।



शुरू में इसे छोटी-मोटी चोट समझा गया, लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो आमिर को लुधियान स्थित अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए आमिर मुंबई भी लौट सकते हैं। 
अगले वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होने वाली 'दंगल' पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों की कहानी पर आधारित है। आमिर के अलावा साक्षी तंवर, राजकुमार राव और गौतम गुलाटी की भी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं हैं।