1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (9 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (9 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 9 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
आखिरी बाजी (ड्रामा): कलाकार: कार्तिक, तमन्ना, मिलिंद सोमण

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
इसी लाइफ में (ड्रामा): रूढ़िवादी परिवार में पली - बढ़ी राजनंदानी पढ़ाई करने मुंबई जाती है। मुंबई में ना केवल उसे अपना प्यार विवान मिलता है बल्कि वह एक मॉडर्न लड़की भी बन जाती है। क्या उसके इस रूप को उसके घर वाले पसंद करेंगे?
कलाकार: अक्षय ओबेरॉय, शगुफ्ता अली निर्देशक: विधि कासलीवाल

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
जिगर कलेजा (एक्शन): गांव में बीमारी फैल जाने से कई लोगों की मौत हो जाती है। लोगों का मानना है कि भगवान उनकी मदद के लिए किसी को भेजने वाले हैं। एक गांव वाला सिडप्पा, राजू से मिलकर बताता है कि वो ही है जो सभी को बचा सकता है।
कलाकार: महेश बाबू, प्रकाश राज निर्देशक: त्रिविक्रम श्रीनिवास

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दी हीरो (एक्शन): एक आर्मी अफसर की कहानी जो अपनी ट्रेनिंग के दौरान एक लड़की से प्यार करने लगता है। क्या वे दोनों कभी एक हो पाएंगे?
कलाकार: सनी देओल, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: अनिल शर्मा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
जलजला (एक्शन): एक पुराने शिव मंदिर में छुपे खजाने को पाने में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों की दिलचस्पी है। दोनों ही तरह के लोग भूकंप आने से पहले उस खजाने को हासिल करना चाहते हैं।
कलाकार: शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र, करन कपूर निर्देशक: हरीश शाह