मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (8 मई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 8 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
वॉरियर (ड्रामा)
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
साइकल किक (ड्रामा): रामू फुटबॉल खेलना चाहता है और उसका भाई देवा साइकल चाहता है। एक पुरानी साइकल मिलने पर दोनों भाई खुश हो जाते हैं। परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब वह साइकल चोरी हो जाती है।
कलाकार: सनी हिन्दुजा, निशन नानैया निर्देशक: शशि सुदीगाला
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
दम्मू (एक्शन): विजय अपनी प्रेमिका सत्या को पाने के लिए एक शाही परिवार का कानूनी वारिस बन जाता है। वारिस बनते ही वह शाही परिवार की बरसों से चली आ रही दुश्मनी का हिस्सा बन जाता है, जिस वजह से उसे दो खून करने पड़ते हैं।
कलाकार: जूनियर एनटीआर, अभिनय निर्देशक: बोयापति श्रीनू
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दम मारो दम (ड्रामा): एसीपी विष्णु को गोआ से अंडरवर्ल्ड के सफाए की जिम्मेदारी दी जाती है। गोआ खतरनाक डॉन और ड्रग डीलर्स का अड्डा बन चुका है। क्या वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएगा?
कलाकार: अभिषेक बच्चन, आदित्य पंचोली, बिपाशा बसु निर्देशक: रोहन सिप्पी
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
शेरदिल (एक्शन): इलाहाबाद में रहने वाला प्रकाश अपने परिवार की तलाश में मुंबई आता है। बदकिस्मती से उसे झूठे आरोप में जेल हो जाती है। क्या वो कभी अपने परिवार को खोज पाएगा?
कलाकार: धर्मेन्द्र, अनीता राज निर्देशक: जगदीश सलदनाह

