मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (5 जून)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 5 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजेधमाल (ड्रामा): चार दोस्त मिलकर गोआ में छिपे खजाने को हासिल करने निकल पड़ते हैं। लेकिन बदकिस्मती से खजाना हासिल करने का उनका प्लान फ्लॉप हो जाता है और वे मुश्किल में पड़ जाते हैं।कलाकार: रितेश देशमुख, संजय दत्त, अरशद वारसी, जावेद जाफरी निर्देशक: इंद्र कुमारज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजेमुझसे शादी करोगी (क्राइम): समीर अपने तेज गुस्से के कारण सभी से लड़ाई कर लेता है। उसके गुस्से से तंग आकर समीर दादी उसे गोआ रहने भेज देती है जहां वो रानी से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। परंतु कुछ दिनों बाद समीर का रूममेट सनी उसके प्यार के रास्ते में आ जाता है।कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सलमान खान निर्देशक: डेविड धवनस्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजेबादल (एक्शन): फिल्म कहानी है 1984 के दंगों में अपने परिवार को खो देने वाले लड़के की, जो आतंकी ग्रुप से जुड़ जाता है। अब उसकी जिंदगी का मकसद अपने परिवार के कातिल पुलिस अफसर के परिवार को खत्म करना है। क्या वह ऎसा कर पाएगा?कलाकार: बॉबी देओल, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी निर्देशक: राज कंवर स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजेहलचल (कॉमेडी): अंजली और जय के परिवारों की आपस में बड़ी दुश्मनी होती है। एक दूसरे के परिवारों से बदला लेने के इरादे से दोनों एक दूसरे से प्यार करने का ढोंग करते हैं। उनकी यह योजना तब गलत पड़ जाती है जब वे दोनों सच में प्यार करने लगते हैं।कलाकार: अक्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी निर्देशक: प्रियदर्शनमैक्स (Max) रात 9.00 बजेराज 3 (थ्रिलर): एक प्रसिद्ध अभिनेत्री शनाया तब डरने लगती है जब एक जवान अभिनेत्री संजना फिल्मों में अपनी शुरूआत करती है। शनाया अपनी प्रतिद्वंद्वी संजना पर काला जादू करवा देती है। काला जादू संजना की पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ को खत्म करके रख देता है।कलाकार: बिपाशा बसु, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता निर्देशक: विक्रम भट्टफिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजेमवाली (ड्रामा): एक ईमानदार व्यक्ति रमेश को अपने ससुर के कत्ल में फंसा दिया जाता है। वह जेल में अपने हमशक्ल से मिलता है और खुद को निर्दोष साबित करने की योजना बनाता है।कलाकार: जीतेन्द्र, श्रीदेवी, जयाप्रदा, अरूणा ईरानी, कादर खान निर्देशक: के. बपैया