1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (10 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (10 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 10 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
आग का गोला (ड्रामा)

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
चलो दिल्ली (कॉमेडी): मिहिका की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट छूट जाती है। उसकी मुलाकात मनु से होती है जो उसे दिल्ली पहुंचाने में मदद करता है। अपने सफर के दौरान मनु और मिहिका भारत के शहरों और गांवों में बसी विविध संस्कृति से रूबरू होते हैं।
कलाकार: लारा दत्ता, अक्षय कुमार, विनय पाठक निर्देशक: शशांत शाह

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
क्रांति (ड्रामा): एक पिता और पुत्र दोनों ही मुंबई पुलिस में काम करते हैं। उनके बीच मतभेद उभर आते हैं क्योंकि अपराधियों से निपटने के दोनों तरीकों में बहुत अंतर होता है।
कलाकार: बॉबी देओल, विनोद खन्ना, अमिषा पटेल निर्देशक: नरेश मल्होत्रा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
अतिथि तुम कब जाओगे (कॉमेडी): पुनीत और मुनमुन अपने बेटे के साथ मुंबई में रहते हैं। उनकी जिंदगी अस्त - व्यस्त हो जाती है जब एक अंकल उनके घर अतिथि बनकर आ जाते हैं। पुनीत और मुनमुन उन्हें वापस भेजने की सभी कोशिशें कर लेते हैं, परंतु उनकी कोई कोशिश कामयाब नहीं होती।
कलाकार: अजय देवगन, परेश रावल, सतीश कौशिक, कोंकणा सेन शर्मा निर्देशक: अश्वनी धीर

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
हनुमान (एनिमेटेड): फिल्म में भगवान हनुमान के बचपन की लीलाओं से लेकर राम की सेना में शामिल होने तक की कहानी दिखाई गई है।
कलाकार: वीजी सावंत निर्देशक: मुकेश खन्ना