‘दिल मिल गए’ से ‘संजीवनी’ की वापसी
|
कहानी की शुरूआत रिद्धिमा, अरमान, सपना, अतुल और उसकी बहन अंजली के साथ होगी जो संजीवनी हॉस्पिटल में प्रवेश करते हैं। शुरूआत में लगता है कि डॉ शशांक की बेटी होने के कारण रिद्धिमा की जिंदगी और उसके करियर की यात्रा बड़ी आसान होगी, पर हकीकत में उसकी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव आते हैं जो धारावाहिक को रोचक बनाते हैं।
|
लेकिन इस धारावाहिक में केवल मौज-मस्ती ही नहीं है। इसमें उन युवा डॉक्टरों को दिखाया गया है जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ लोगों की जिंदगी बचाने के लिए समर्पित भी हैं।
|
इस धारावाहिक का निर्देशन निसार परवेज ने किया है और इसमें मोहनीश बहल, अयाज खान, सोनिया, करण ग्रोवर, शिल्पा आनंद ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।
