1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. आलेख
Written By WD

वेलेंटाइन-डे और टीवी कलाकार

वेलेंटाइन डे
PR
वेलेंटाइन-डे हर किसी के लिए कुछ खास होता है। फिल्मी कलाकार और टीवी कलाकार भी इस प्रेम दिवस के प्रति अपना नजरिया रखते हैं, लेकिन सभी इस बात पर सहमत हैं कि यह दिन परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रेम के लिए भी है, न कि सिर्फ प्रेमी और प्रेमिका के लिए! टीवी के सीरियलों में अपनी अदाकारी के जलवे दिखा रहे विभिन्न कलाकारों ने वेलेंटाइन-डे के प्रति अपनी भावनाएं कुछ इस तरह व्यक्त की हैं-

जी टीवी के धारावाहिक यहां मैं घर-घर खेली के कलाकार करण वी ग्रोवर और सुहासी धामी ने बताया कि उनके पात्र करण और आभा किस तरह से वेलेंटाइन डे मनाएंगे।

करण
आभा पूरी तरह से अनरोमांटिक है जिसे मैं निश्चित तौर पर सुधारना चाहूंगा और थोड़ी बहुत शरारत उसमें एड करना चाहूंगा। वेलेंटाइन डे के दिन मैं उसे एक हॉट एयर बेलून पर ले जाऊंगा और उसे मैं रेगिस्तान के बीच उतारूंगा। इसे पूरी तरह रोमांटिक बनाने के लिए मैं वहां एक शामियाना बनाऊंगा जिसमें प्यारा सा वेजिटेरियन डिनर होगा और बाद में उसे डेडली ड्यून बेशिंग से सरप्राइज करूंगा।

सुहासी
अगर आभा को वेलेंटाइन डे पर कुछ प्लान करना हो तब वह बहुत ज्यादा भक्ति से ओत-प्रोत और पवित्र होगा जहां वह करण को भजन और भगवान को करण को उसे वापिस देने के लिए धन्यवाद देने मंदिर लेकर जाएगी। मुझे लगता है कि आभा को अपनी रोमांटिक स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए और उसे थोड़ा नॉटी बनना चाहिए।

वेलेंटाइन डे पर लड़कों के लिए करण के टिप्स
करण कहते हैं कि बनावटी पन से दूर रहें। यहां तक कि अपने पहदावे में भी इस बात का ध्यान रखें। बहुत से लोग खास मौके पर कुछ ज्यादा ही ड्रेसअप कर लेते हैं और अन्य दिनों में साधारण रहते हैं। दूसरी बात कि लड़की सम्मान की हकदार हैं क्योंकि सिर्फ उसी के कारण हम इस दुनिया में हैं और तीसरी बात ओवर स्मार्ट बनने और डबल डेटिंग करने की कोशिश न करें।

किनशुक महाजन
किनशुक महाजन जिन्होंने हाल ही में अपने स्कूल टाइम की गर्लफ्रेंड ‍दिव्या से शादी की है अति रोमांटिक रूप से कहते हैं कि मेरे लिए तो हर दिन वेलेंटाइन डे है और मैं हर दिन दिव्या को स्पेशल फील कराने की कोशिश करता हूं। इस साल मैं अधिकांश समय शूटिंग में बिजी रहूंगा, लेकिन नि‍श्चय तौर पर मैं इसे अपनी पत्नी को एक रानी की तरह फील कराने के लिए उसके साथ सेलिब्रेट करूंगा। जैसा कि मैं एक बहुत ही खतरनाक सिंगर हूं, मेरी डरावनी सिंगिंग और उसके साथ कैंडललाइट डिनर उनमें से एक हैं जो उसे खास महसूस कराए।

मिताली नाग
मुझे लगता हैं कि ग्रीटिंग्स कार्ड की कंपनियों ने आज के युवाओं का ब्रेन वॉश कर दिया है उन्हें लगता है कि वेलेंटाइन डे सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट करने का दिन है। मुझे लगता है कि अगर आप एक दिन प्यार के लिए मनाना चाहते हैं तब आपको यह दिन उनके साथ बिताना चाहिए जो आपके बहुत खास और दिल के करीब हैं।

अगर मैं ‍वेलेंटाइन डे पर किसी की वेलेंटाइन बनने का सोचूं तब इसके लिए स्कूल के दिन खास हैं। तब मेरा एक बहुत ही नजदीकी मित्रक् था जिसे मुझ पर क्रश था। उसने यह जानने कि मेरे मन में उसके लिए फीलिंग्स है या नहीं इसके लिए एक चाल चली थी। मैं जब भी उन दिनों को याद करती हूं तो मुस्कुरा देती हूं। आज इस दिन के व्यवसायीकरण ने भोलेपन को खत्म कर ‍दिया है।

मुकुल हरीश
मैं प्यार के इस सार्वजनिक प्रदर्शन के सख्त खिलाफ हूं, चिल्ला-चिल्ला कर बताना कि मैं किसी से प्यार करता हूं, मैं ऐसे प्यार पर यकीन नहीं रखता इस कारण न ही वेलेंटाइन डे मनाने में यकीन रखता हूं। यह मेरे लिए एक सामान्य दिन की तरह है। यह कोई मेरा जन्मदिन या सालगिराह नहीं है जो मैं इसे सारी दुनिया के साथ मनाऊं। मुझे उन लोगों से कोई दिक्कत नहीं है जो कि यह दिन सेलिब्रेट करते हैं और अपने प्यार के लिए इसे खास बनाते हैं।

हितेन तेजवानी
वेलेंटाइन डे सिर्फ अपने प्रिय के साथ मनाने का दिन नहीं है बल्कि यह उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करने का दिन है जो आपकी लाइफ का अहम हिस्सा हैं और मेरे लिए गौरी और मेरे दोनों बच्चे मेरे लिए सबसे ज्यादा खास हैं। इसलिए मैं यह दिन अपने परिवार के साथ बिताऊंगा और अगर उस दिन मेरी कोई शूट नही रही तब मैं गौरी को एक खास शाम के लिए बाहर ले जाऊंगा। चूंकि एक खास गिफ्ट के बारे में निर्णय लेना काफी मुश्किल है, लेकिन यह बात तय है कि वह स्पेशल जरूर फील करेगी।

रति पांडे
मैं अब तक सिंगल हूं और मेरे पास वह कोई खास नहीं है जिसके साथ मैं यह दिन सेलिब्रेट करूं। वैसे मैं यह नहीं मानती कि आपको यह दिन सिर्फ उसी के साथ मनाना चाहिए जो आपके लिए सबसे खास हो। इसलिए समय के साथ निश्चय ही मैं अपने नजदीकी मित्रों के साथ इस दिन के लिए प्लान बना रही हूं, जिन्होंने मेरा मुंबई में रहना काफी आसान बनाया है। चूंकि मैं अभी तक सिंगल हूं इसलिए कुछ खास चीज की खरीददारी से अपने आपको खुश जरूर करूंगी और हां कोई भी वेलेंटाइन डे चॉकलेट के बिना पूरा नहीं होता।

गुरमीत चौधरी
वेलेंटाइन डे देबिना और मेरे लिए हमेशा से ही खास रहा है। हर साल यह हमारे लिए यह एक-दूसरे के साथ समय बिताने का जरिया रहता है। हम कहीं भी रहें इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन हम इस दिन हमेशा एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। एक विशेष साल हमने वेलेंटाइन डे गोवा में सेलिब्रेट किया था।

जीत अहलूवालिया
मैं वेलेंटाइन-डे की अवधारणा में यकीन नहीं रखता। हम प्रेम को एक दिन के दायरे में नहीं बांध सकते! मेरे मुताबिक व्यक्ति को हर दिन प्रेम करना चाहिए और प्यार भरे रिश्ते में हर दिन, वेलेंटाइन-डे जैसे होने चाहिए।

तराना राजकपूर
मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ जबर्दस्त दावत उड़ाने वाली हूं। अभी मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं, लेकिन जब भी मैं ऐसी डोर से बंधूंगी, तो ये उम्मीद करूंगी कि उस दिन मेरा पार्टनर मेरे लिए कुछ अलग से प्यार जताएगा और फूल, दावत या और कोई उपहार देगा!

जय कालरा
प्रेमी लोगों के लिए हर दिन वेलेंटाइन-डे होता है, लेकिन हम व्यस्त जिंदगी में अक्सर अपने प्रियजनों को उनकी अहमियत जताने से चूक जाते हैं। मेरा मानना है कि वेलेंटाइन-डे इस मायने में अच्छा दिन है। प्रेम दर्शाने के लिए यह एक पल नहीं, बल्कि पूरा दिन होता है। मैंने यह दिन अपनी बीवी भावना के लिए रखना तय किया है।

मोहित मल्होत्रा
मेरे लिए वेलेंटाइन-डे प्यार का जश्न मनाने का अवसर है। इस दिन मैं उसे सुबह खूबसूरत फूलों और चॉकलेटों से सरप्राइज दूंगा! उसे लांग ड्राइव पर ले जाऊंगा और हमारे फोटो वाला एक खास कैलेंडर भेंट करूंगा। रात को हम बीच पर कहीं रोमांटिक माहौल में डिनर करेंगे।

सुमोना चक्रवर्ती
मेरे लिए वेलेंटाइन-डे, बर्थ-डे या एनिवर्सरी-डे जैसा ही एक अन्य दिन है। मेरे परिवार और दोस्तों के प्रति मेरे प्रेम को मैं दिन में केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सालभर सेलिब्रेट करती हूं। इस बार भी फैमिली डिनर होगा और बाद में दोस्तों के साथ जमकर मौजमस्ती की जाएगी।

चाहत खन्ना
यह एक मोहक अहसास है। इस दिन के बारे में सोचने पर मेरे मन में तितलियां-सी उड़ती महसूस होती हैं, लेकिन मेरी चाहत है कि यह दिन सालभर बाद नहीं, बल्कि हर हफ्ते आना चाहिए! क्योंकि यदि आप किसी के प्रति प्रेम जताने के लिए साल का एक दिन चुनते हैं, तो इसके लिए हर दिन क्यों नहीं चुन सकते?
लेखक के बारे में
WD