राहुल महाजन किससे शादी करेंगे?
कौन बनेगी मिसेस महाजन?
हरप्रीत छाबड़ा, डिम्पी गाँगुली और निकुंज मलिक में से किसी एक को राहुल महाजन अपनी दुल्हनियाँ बनाने वाले हैं और निर्णय लेने के लिए उनके पास कुछ घंटों का समय शेष है। कौन बनेगी मिसेस महाजन? उम्मीद है कि राहुल ने अब तक इसका जवाब खोज लिया होगा। ‘राहुल दुल्हनियाँ ले जाएगा’ कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कई लड़कियों को इस कसौटी पर परखा कि क्या वे उनकी जीवन-संगिनी बनने लायक है।हरप्रीत, डिम्पी और निकुंज को राहुल ने नजदीकी से जाना। उनके घरवालों से मिले। अपने परिवार से मिलवाया। ऑन स्क्रीन पर हम वही देखते हैं जो दिखाया जाता है। ऑफ स्क्रीन भी बहुत कुछ ऐसा घटता है, जिससे राहुल को इन्हें परखने में मदद मिली होगी। आखिर राहुल किसे चुनेंगे? दिल्ली की हरप्रीत सुंदर हैं। मासूम हैं। कम उम्र में ही परिपक्व बातें करती हैं। एक सीधी लकीर पर अब तक वे चली हैं। बुराई करने और विवादों से दूर रहना उन्हें पसंद है। क्या हरप्रीत की यह सादगी से राहुल प्रभावित होंगे?कोलकाता की डिम्पी गाँगुली बेहद चंचल है। जो दिल पर है वो उसकी जुबाँ पर है। उनका दिल एकदम साफ है। राहुल कार्यक्रम शुरू होने के पहले कह चुके हैं कि बंगाली संस्कृति और लोग उन्हें पसंद है। क्या बंगाल की डिम्पी का जादू उन पर चलेगा?निकुंज मलिक को जो सही लगता है उसे कहने से वे घबराती नहीं हैं। कम बोलने वाली निकुंज उम्र में अन्य दोनों लड़कियों से बड़ी हैं। उनमें एक किस्म की अकड़ है। अपने विचारों को वे छिपाती नहीं हैं, व्यक्त कर देती हैं। क्या निकुंज की खामोशी के अर्थ को राहुल समझेंगे? 6
मार्च की शाम को इसका जवाब मिल जाएगा। राहुल अनेक बार कह चुके हैं कि वे राखी की तरह अपने वादे से मुकरेंगे नहीं। शादी जरूर करेंगे। चलिए, राहुल पर विश्वास कर लेते हैं।