1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख

युवा रूप में पृथ्वीराज चौहान

पृथ्वीराज चौहान रजत टोकस अनस रशीद
PR
एक वर्ष से भी अधिक समय से प्रसारित हो रहा धारावाहिक ‘धरती का वीरयोद्धा पृथ्वीराज चौहान’ इस समय बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आ रहा है। इस धारावाहिक का मुख्य किरदार पृथ्वीराज चौहान अब पहले से अधिक शक्ति सम्पन्न एवं अपने युवा रूप में दिखाई देगा।

पृथ्वीराज चौहान इतिहास का एक ऐसा किरदार है, जो बचपन से ही अपने पराक्रम एवं बहादुरी के लिए जाना जाता है। धारावाहिक के कथानक में यह किरदार बाल्यावस्था से निकलकर युवावस्था में प्रवेश कर रहा है।

रजत टोकस ने इस बहादुर शूरवीर के बाल्य अवस्था किरदार में अपने अभिनय से जान फूँक दी थी। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के जरिये कई प्रशंसक बनाएँ। रजत को इस धारावाहिक में न पाकर उनके चाहने वालों को थोड़ा बुरा लग सकता है। अब इसे युवावस्था में अनस रशीद आगे बढ़ाएँगे। वे युवा पृथ्वी का किरदार निभा रहे हैं।

धारावाहिक की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, दर्शक पृथ्वी को अपने जीवन एवं प्रेयसी के लिए निरंतर लड़ते हुए पाएँगे। जैसा कि उसके युवा चरित्र में दर्शाया गया है, उसे बहुत सारी खतरनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा और युद्धों को जीतकर वह अपनी शक्ति को सिद्ध करेगा।

PR
इस धारावाहिक में अब पृथ्वी के उस आश्चर्यजनक और अविस्मरणीय शौर्य को दर्शाया जाएगा जिसके बल पर वह कई युद्धों में विजयी हुआ था। इस धारावाहिक के निर्माताओं का मानना है कि वैभवता, बहादुरी, समृद्धि एवं आगे बढ़ने के उत्साह के संदेश के साथ ही यह महागाथा दर्शकों को मुग्ध कर देगी। फिलहाल इसका प्रसारण शनिवार और रविवार स्टार प्लस पर जारी है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें