1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
  4. Krishna Abhishek, Kapil Sharma, Comedy Nights Live, Comedy Nights With Kapil

कपिल के जूते में कृष्णा का पैर

कृष्णा अभिषेक
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल बंद हुआ। उसी सेट पर कपिल शर्मा की जगह कृष्णा अभिषेक और उनके साथियों ने ले ली। पहले एपिसोड में सिद्धू की जगह मीका नजर आएं। कृष्णा और उसके साथियों ने कपिल के साथ लंबे समय तक काम किया है। एक कॉमेडी शो में सभी अपनी प्रस्तुतियां देते थे और वहां पर कपिल लगातार कृष्णा को मात देते थे। 
पहले एपिसोड को देखा जाए तो कृष्णा और स्क्रिप्ट राइटर्स कपिल से भयभीत नजर आए। वे बीच-बीच में कपिल को ही याद कर रहे थे। उन पर व्यंग्य कर रहे थे। दर्शक भूलना भी चाहे तो कृष्णा उन्हें कपिल की याद दिला रहे थे। 
 
पहले एपिसोड को लेकर कुछ कहना तो जल्दबाजी होगी, लेकिन फिलहाल कपिल के जूते के लिए कृष्णा का पैर छोटा पड़ रहा है। कपिल भी छिछोरी हरकत करते थे, लेकिन फूहड़ता के मामले में कृष्णा उनसे आगे हैं। कृष्णा लाउड होने के कारण कई बार रेखा पार कर जाते हैं। 
 
कपिल को लेकर कृष्णा अपने शब्दों के बाण भी चला रहे हैं। दरअसल चैनल और कपिल की लड़ाई में कृष्णा को अनायास बड़ा मौका मिल गया। चैनल को भी कपिल के विकल्प में वे ही नजर आएं। इसी चैनल कर कृष्णा का एक शो चल ही रहा है और अब दूसरा शो शुरू हो गया है। सब घालमेल-सा लगता है। 
 
कृष्णा निश्चित रूप से प्रतिभाशाली हैं, लेकिन समझते हैं कि कपिल की बराबरी करना उनके लिए आसान बात नहीं है। 
 
कपिल भी दूसरा ठिकाना ढूंढ रहे हैं। उनको लपकने के लिए दूसरे चैनल वाले तैयार हैं। कपिल के शो के फॉर्मेट से कृष्णा तालमेल बैठाने की कोशिश में लगे हुए हैं जबकि कपिल को दूसरा फॉर्मेट ढूंढना होगा। 
 
फिलहाल दोनों ही असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हैं। असली मुकाबला तो तब शुरू होगा जब कपिल का शो शुरू हो जाएगा।