सम्बंधित जानकारी
- पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें...
- क्या आपने कभी बनाई है सत्तू की यह मिठाई, अगर नहीं तो अवश्य बनाएं...
- आपके मन को लुभाएगी ये पारंपरिक चिल्ड शाही ड्रायफ्रूट्स लस्सी, पढ़ें सरल विधि
- इस पीली मिठाई से प्रसन्न होंगे विष्णुजी, ऐसे बनाएं शाही मैंगो मालपुए
- शाही फ्रूट्स मॉकटेल विथ मलाई
आलू के लाजवाब रसगुल्ले बनाने की एकदम सरल विधि, अवश्य पढ़ें...। potato rasgulla
सामग्री :
250 ग्राम आलू, 250 ग्राम शकर, थोड़ा-सा अरारोट पावडर, आधा चम्मच पिसी हुई इलायची, कुछ बताशे व घी।
विधि :
* सर्वप्रथम आलू को उबालकर अच्छी तरह से मैश करें।
* अब इसमें अरारोट मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें।
* फिर शकर की एक तार की चाशनी बनाएं और इलायची पावडर मिला दें।
* आलू के मिश्रण की टिक्की बनाकर उसमें एक-एक बताशा रखें और अच्छी तरह बंद करके गोला बना लें।
* गरम घी में धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलें और गरम ही चाशनी में छोड़ दें।
* आलू के रसगुल्लों के अंदर रस अच्छी तरह भर जाए तब मेहमानों को परोसें।
नोट : आप चाहे तो इस मिठाई में मीठे पीले रंग का इस्तेमाल कर सकती है।
