सम्बंधित जानकारी
- मॉनसून डिशेज : कैसे बनाए जाते हैं आम रस के आलू, यह नई रेसिपी खुश कर देगी सबको
- बारिश के मौसम में घर पर कैसे बनाएं भुट्टे का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि
- बेनामी खीर क्या है जानिए सीक्रेट Ingredients और History of Benami Kheer
- स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है दालमोठ, जानिए चटपटी चाट रेसिपी
- झमाझम मौसम में बनाएं 5 तरह के क्रिस्पी पकौड़े, जानिए सरल विधि
गुरु पूर्णिमा विशेष: आटे की पंजीरी के नैवेद्य से प्रसन्न होंगे गुरुदेव, अवश्य लगाएं यह भोग
सामग्री :
250 ग्राम गेहूं का आटा (छना हुआ), 350 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम किशमिश (साफ की हुई), 100 ग्राम मेवा कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 1/4 कटोरी तला हुआ गोंद, घी आवश्यकतानुसार।
विधि :
सर्वप्रथम घी गरम कर गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेक लें।
अब आटा थोड़ा ठंडा होने के बाद उसमें शकर का बूरा, इलायची पाउडर मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें।
अब उसमें तला गोंद व मेवों की कतरन अच्छी तरह मिला दें।
लीजिए तैयार है गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आटे की शाही पंजीरी। अब गुरुदेव को इसका भोग लगाकर परिवार के सभी सदस्य भी खाएं।
मान्यतानुसार गुरु पूर्णिमा के दिन आटे की पंजीरी का भोग लगाने से परिवारजनों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है।
