सम्बंधित जानकारी
- Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन उछाल, Sensex 262 अंक चढ़ा, Nifty भी 24270 के पार
- Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन बहार, Sensex 579 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार
- Share Bazaar में गिरावट थमी, Sensex 444 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार
- Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 250 अंक टूटा, Nifty भी 24000 के नीचे
- Share Market Today: 3 दिनों की छुट्टी के बाद बाजार का बुरा हाल! निफ्टी 24,000 के नीचे
शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?
Share Market Weekly Review : भारतीय शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता भी रेंज बाउंड होने के बाद सकारात्मक रहा। कच्चे तेल में गिरावट के चलते लगातार चौथे हफ्ते शेयर बाजार प्लस में बंद हुआ। पहले 2 दिन बाजार लाल निशान में तो आखिरी 3 दिन हरे निशान में रहा। इस हफ्ते सेंसेक्स में 663 अंकों की बढ़त रही तो निफ्टी भी 214 अंक बढ़ गया। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह। ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन उछाल, Sensex 262 अंक चढ़ा, Nifty भी 24270 के पार
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 372 अंक की गिरावट के साथ 76728 पर बंद हुआ तो निफ्टी 110 अंक गिरकर 23,946 पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 76479 पर था। निफ्टी भी 81 अंकों की गिरावट के साथ 23,866 पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स 444 अंकों की तेजी के साथ 76923 जा पहुंचा। वहीं निफ्टी 140 अंक बढ़कर एक बार फिर 24,000 पार चला गया। गुरुवार को सेंसेक्स 579 अंकों की तेजी के साथ 77502 पर बंद था तो निफ्टी 170 अंक बढ़कर 24,176 पर पहुंच गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 262 अंक बढ़कर 77764 पर पहुंच गया तो निफ्टी भी 95 अंकों की बढ़त के 24,271 पर बंद हुआ। ALSO READ: 1 July से बदल गए 6 बड़े नियम: Aadhaar, Passport से लेकर Credit Card तक, आपकी जेब पर सीधा असर
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल
क्रूड की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट के बाद जुलाई भारत के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। कमर्शियल एलपीजी, एटीएफ के साथ ही नायरा एनर्जी के पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी कमी आई। हफ्ते के पहले 2 दिन सेंसेक्स और निफ्टी में मुनाफा वसूली हावी रही तो अंतिम 3 दिनों में निवेशक खरीदारी के मूड में दिखाई दिए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में सप्ताह के दौरान 0.64 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.05 प्रतिशत चढ़ गया।
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट से एनर्जी सेक्टर को बूस्ट मिला है। आईटी सेक्टर के शेयरों में इस हफ्ते निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। एफआईआई ने भी इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया है। टीवीएस, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स के भी इस छह माही के सेल्स के आंकड़े काफी सकारात्मक रहे हैं। एफएमसीजी, फॉर्मा और पीएसयू बैंकिंग कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर रहा।
कैसा रहेगा अगला हफ्ता?
अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, मानसून की प्रगति, बैंकिंग क्षेत्र में कर्ज वृद्धि के साथ ही भारत की अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के साथ चल रही ट्रेड वार्ताओं पर रहेगी।
योगेश बागौरा ने कहा कि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता बाजार की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि कतर में हुई दोनों देशों की वार्ता में टोल पर तनाव बढ़ा हुआ है। ईरान हर हाल में टोल की वसूली चाहता है तो अमेरिकी किसी भी सूरत में इस मामले में झुकने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भी शेयर बाजार रेंज बाउंड ही रहेगा। निफ्टी के 24400 से ऊपर बंद होने की स्थिति में बाजार 24700 तक जा सकता है। 23800 से नीचे बंद होने पर बाजार में गिरावट की आशंका है।
शेयर बाजार के लिए कैसे रहे पहले 6 माह?
भारतीय शेयर बाजार के लिए 2026 के पहले 6 माह काफी संघर्ष भरे रहे। पश्चिम एशिया में जंग छिड़ने से तेल सप्लाई पर बुरा असर पड़ा। तेल की कीमतों में गिरावट ने डॉलर के मुकाबले रुपए को काफी कमजोर कर दिया। एफआईआई ने मानों बाजार से मुंह मोड़ लिया और मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स 8000 से ज्यादा गिर गया तो निफ्टी में भी 2250 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
