1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. jio-ipo-subscription-opens-100-percent-subscribed-in-100-minutes

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

JIO IPO
  • जियो IPO पर निवेशकों की जबरदस्त डिमांड, QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब
  • पहले ही दिन 10 लाख से ज्यादा आवेदन, एंकर निवेशकों से भी मिली थी 30 गुना से ज्यादा डिमांड
  • रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए 2,500 करोड़ रुपए का रिजर्वेशन, शेयर मिलने का अतिरिक्त मौका
देश के सबसे बड़े 30,213 करोड़ रुपए के जियो IPO को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। बुधवार सुबह खुले जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को सिर्फ 100 मिनट में ही 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक IPO 1.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 3.68 गुना भर गया है, जबकि कुल 10 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। IPO निवेश के लिए 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। ALSO READ: Jio IPO ने रचा इतिहास! 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार
 
जियो के IPO को लेकर निवेशकों के उत्साह की झलक पहले ही मिल गई थी। एंकर निवेशकों के लिए रखे गए करीब 8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां आई थीं। यानी 30 गुना से ज्यादा डिमांड। सबसे बड़ा एलोकेशन LIC को मिला, जो करीब 500 करोड़ रुपए का था।
 
जियो ने IPO के आकार में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले देश का सबसे बड़ा IPO हुंडई मोटर इंडिया का था, जिसका आकार 27,870 करोड़ रुपए था। जियो के IPO का प्राइस बैंड 1,065 रुपए से 1,119 रुपए प्रति शेयर रखा गया है।ALSO READ: JIO IPO : जानिए क्या है प्राइस बेंड, लॉट साइज और GMP, कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?
 
खास बात यह है कि IPO पूरा सब्सक्राइब होने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के पास शेयर पाने का एक अतिरिक्त मौका है। उनके लिए 2,500 करोड़ रुपए तक के शेयर रिजर्व हैं। पात्र निवेशक शेयरहोल्डर और रिटेल, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर मिलने का एक अतिरिक्त अवसर मिल सकता है।
अगला लेख
टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी