1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. ईरान-अमेरिका तनाव का भारत पर असर, सेंसेक्स में गिरावट, महंगा हो सकता है पेट्रोल

Bombay Stock Exchange | ईरान-अमेरिका तनाव का भारत पर असर, सेंसेक्स में गिरावट, महंगा हो सकता है पेट्रोल

Bombay Stock Exchange
मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट का असर भारतीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है। आज सुबह भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट से हुई। सेंसेक्‍स 295 अंकों की गिरावट के साथ 40574 पर खुला। निफ्टी 113 अंकों की गिरावट के साथ 11939 पर खुला। वहीं दूसरी ओर कच्‍चे तेल की कीमतों में भी 4.53 फीसदी उछाल आ गया है।
 
खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के तनाव का असर भारतीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है। आज सुबह भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट से हुई। सेंसेक्‍स 295 अंकों की गिरावट के साथ 40574 पर खुला। निफ्टी 113 अंकों की गिरावट के साथ 11939 पर खुला।

वहीं दूसरी ओर इसका वैश्विक बाजार पर दिख रहा है। जिससे तेल की कीमत में करीब 4.5 फीसदी का उछाल आने से यह 65.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका था, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमत इजाफा हो सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर राजनीतिक परिदृश्य के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक पड़ रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखते हुए फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों ने दोनों ही पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। तनाव के कारण निवेशक डरे हुए हैं और सोने की खूब खरीदारी कर रहे हैं।
अगला लेख
#BharatBandh2020 : बंद का कई राज्यों में असर, पश्चिम बंगाल में रोकीं ट्रेनें, ड्राइवरों ने हेलमेट पहन चलाईं बसें